{"_id":"6afc4195de7bf27eec079b28","slug":"first-employees-meet-cricket-tournament-held-in-nerwa-forest-department-emerges-as-winner-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-175113-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेरवा में पहली एम्पलाइज मीट क्रिकेट प्रतियोगिता, वन विभाग बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेरवा में पहली एम्पलाइज मीट क्रिकेट प्रतियोगिता, वन विभाग बना विजेता
विज्ञापन
. 12 सरकारी विभागों की टीमों ने लिया भाग, जल शक्ति विभाग की टीम रही उपविजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
नेरवा खेल मैदान में स्थानीय कर्मचारियों की ओर से पहली बार आयोजित तीन दिवसीय एम्पलाइज मीट क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी विभागों की 12 टीमों ने भाग लिया। तीन दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। लीग सिस्टम के आधार पर आयोजित प्रतियोगिता में सभी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मुकाबले में वन विभाग (फॉरेस्ट डिपार्टमेंट) की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि जल शक्ति विभाग की टीम उपविजेता रही। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में लगातार बेहतरीन खेल दिखाने वाले वन विभाग के खिलाड़ी रवि को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि नेरवा में पहली बार विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर इस तरह की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ उनके बीच आपसी तालमेल, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करना था। साथ ही कर्मचारियों को व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी प्रतियोगिता का उद्देश्य रहा। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता को सभी विभागों के कर्मचारियों का उत्साहजनक सहयोग मिला। इस आयोजन से अलग-अलग विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को आपस में मिलने और खेल के माध्यम से बेहतर तालमेल स्थापित करने का अवसर मिला। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की खेल गतिविधियां जारी रखने तथा अगले वर्ष एम्पलाइज मीट क्रिकेट टूर्नामेंट को और अधिक भव्य स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया।