फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kotkhai to Tharola bus service stalled for a year, anger among villagers

Rampur Bushahar News: कोटखाई से थरोला बस सेवा एक साल से ठप, ग्रामीणों में रोष

Thu, 22 Aug 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
पंचायत को लाभान्वित करने वाले तीन बस रूट बंद होने से बढ़ी दिक्कतें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई(रोहड़ू)। कोटखाई से थरोला बाया टहटोली बस सेवा करीब एक वर्ष से ठप पड़ी है। बस सेवा बंद होने से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मांग उठाने के बाद भी निगम की बस सेवा शुरू नहीं की जा रही है। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है। थरोला पंचायत के प्रधान जोगिंदर धमटा, उपप्रधान मोहेंद्र चौहान, रविंद्र चौहान, अंकुश चौहान, राजेंद्र शर्मा, चंद्र लाल शर्मा, अंकुश शर्मा, राजेश शर्मा, सुरेंद्र सावंत, कर्मचंद, गीता रांटा, डेजी चौहान, अभिषेक बरागटा, राजेश पुरटा, सोमराज, विक्की, बृजलाल, रमेश चौहान, राकेश शर्मा, सुरेश, ऋषभ, राज किरटा, भूपिंदर मेहता, देवराज, राकेश जिंटा, अरुण दिवान, सुरेंद्र चौहान, प्रताप दिवान, आनंद सागर, संजीव चौहान और राहुल रांटा ने कहा कि बस सेवा कोटखाई बस स्टैंड से दोपहर 12:30 चलती थी। थरोला में दोपहर 1.30 बजे तक पहुंचती थी, लेकिन एक वर्ष से यह बस नहीं चल रही है। बीते वर्ष आई आपदा के बाद से बस सेवा बंद है। इसी प्रकार देवरीघाट बस भी वाया टेहटोली जाती थी। इसका समय कोटखाई बस स्टैंड से शाम 4:15 बजे रहता था। यह बस भी लगभग पिछले दो वर्षों से नहीं चल रही है। इस बस से स्थानीय जनता के साथ साथ स्कूली छात्रों को बहुत लाभ मिलता था। थरोला पंचायत को चलने वाली तीसरी बस सेवा शिमला-टिक्कर बाया मराथु सुबह शिमला से सात बजे चलती थी, जो बंद पड़ी हुई है। थरोला पंचायत में चलने वाले बसों के तीनो रूटों बंद पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन पंचायत के साथ राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि जनहित को देखते हुए तुंरत इन तीनों रूटों पर चलने वाली बसों को बहाल किया जाए अन्यथा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed