फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kothi School students took out a rally against drug abuse.

Rampur Bushahar News: कोठी स्कूल के विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ निकाली रैली

Fri, 21 Nov 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kothi School students took out a rally against drug abuse.
कोठी स्कूल के विद्यार्थियों ने नशा निवारण को लेकर निकाली जागरूकता रैली। संवाद
आनी(कुल्लू)। आनी खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में नशा निवारण को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जा रही है। बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने के उद्देश्य से 12 नवंबर से विशेष अभियान शुरू हुआ है। शुक्रवार को विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ एक जागरूकता रैली निकाली, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान छात्रों ने लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। अभियान के दौरान विद्यालय में कक्षाओं, परिसर के विभिन्न स्थानों और विद्यार्थियों के स्कूल बैग की जांच भी की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ भी ली। इस अभियान को 30 नवंबर तक निरंतर रूप से चलाया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय में तंबाकू मॉनिटर्स का भी चयन किया गया है, जो 9वीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के बीच निगरानी और जागरूकता का कार्य करेंगे। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article