{"_id":"6aeb2ec5f48ba52d6508979d","slug":"kooda-stayed-in-water-for-a-week-in-kazas-dumping-yard-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-174213-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजा के डंपिंग यार्ड में एक सप्ताह से जल रहा कूड़ा, जहरीले धुएं से पर्यावरण को खतरा : केसंग रापचिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजा के डंपिंग यार्ड में एक सप्ताह से जल रहा कूड़ा, जहरीले धुएं से पर्यावरण को खतरा : केसंग रापचिक
विज्ञापन
प्रशासन और हीलिंग हिमालय की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, तुरंत कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल-स्पीति)।
स्पीति घाटी के मुख्यालय काजा स्थित डंपिंग यार्ड में पिछले एक सप्ताह से कूड़ा लगातार जल रहा है। इससे उठने वाले जहरीले धुएं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कूड़े के लगातार जलने से स्पीति घाटी के नाजुक पर्यावरण, वन्यजीवों और लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। हैरानी की बात है कि कई दिनों से यह स्थिति बनी होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य एवं लाहौल-स्पीति यूथ कांग्रेस अध्यक्ष केसंग रापचिक ने इस मामले को लेकर प्रशासन और संबंधित संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर स्पीति को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए अभियान चलाए जाते हैं, वहीं मुख्यालय काजा में ही डंपिंग यार्ड में कूड़ा जलना व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। केसंग रापचिक ने स्पीति प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर डंपिंग यार्ड में लगी आग बुझाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले में जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। स्पीति घाटी का पर्यावरण बेहद संवेदनशील है और इसे किसी की लापरवाही की भेंट नहीं चढ़ने दिया जा सकता।