फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kisan sabha metting in chati rampur

प्रेम चौहान अध्यक्ष और दिनेश मेहता चुने किसान सभा के महासचिव

Tue, 07 Jun 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। किसान सभा रामपुर इकाई के छठे सम्मलेन में प्रेम चौहान को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। दिनेश मेहता को महासचिव, सुभाष ठाकुर को कोषाध्यक्ष, दयाल भटनु और कपिल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

हेमराज, योगेश्वर कायथ को सचिव, अशोक, देशराज, तुला राम, प्रकाश, चंद्र ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, अंकुश, प्रेम, हरीश भलूनी और अनिल को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी का गठन किसान मजदूर भवन चाट्टी में आयोजित सम्मलेन में किया गया। इसमें रामपुर ब्लॉक से करीब 40 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का उद्घाटन किसान सभा शिमला जिला महासचिव देवकी नंद ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मजदूर, कर्मचारी, किसान, महिला, नौजवान, छात्र और दलित विरोधी नीतियां लागू कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है और किसान मजदूर विरोधी निर्णय ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार पूरी तरह पूंजीपतियों के साथ खड़ी हो गई है और आर्थिक संसाधनों को आम जनता से छीनकर अमीरों के हवाले मुफ्त में देने के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के तहत मोदी सरकार ने बैंक, बीमा, रेलवे, सड़क, बीएसएनएल, एयरपोर्ट, स्टेडियम, बिजली, बंदरगाहों, ट्रांसपोर्ट, गैस पाइपलाइन, बिजली और सरकारी कंपनियों के गोदाम और खाली जमीन सहित ज्यादातर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण करके बेचने का रास्ता खोल दिया है। इससे केवल पूंजीपतियों, उद्योगपतियों और कॉरपोरेट घरानों को फायदा होगा। इससे गरीब और ज्यादा गरीब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed