फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kisan sabha meting held in nirmand

देवकी नंद अध्यक्ष और जगदीश चुने किसान सभा निरमंड इकाई के महासचिव

Mon, 13 Jun 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
kisan sabha meting held in nirmand
निरमंड में किसान सभा के सम्मेलन के दौरान मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा खंड निरमंड इकाई की कमान देवकी नंद को सौंपी गई। जगदीश को महासचिव, दुर्गा नंद कोषाध्यक्ष, मोतीराम, प्रेम और शिक्षा को उपाध्यक्ष चुना गया है। इसके अतिरिक्त विपिन, ख्याला नंद, ममता और मोनिका को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा श्यामलाल, अनुराज, टेक चंद, भीम सेन, रूप लाल, किरना, भगत राम, संजीव, पूर्ण, इंदिरा देवी, प्रेमलता और मोहन लाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन

हिमाचल किसान सभा खंड निरमंड का छठा ब्लॉक सम्मेलन निरमंड समिति हॉल में हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए देवकी नंद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज के दौर में किसानी संकट के दौर से गुजर रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। दिन प्रतिदिन खाद, दवाइयों और बीज के दाम प्रतिदिन महंगे हो रहे हैं। उन्होेंने कहा कि जल्द ही समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में प्रस्ताव पारित किया गया कि आने वाले समय में निरमंड ब्लॉक में मनरेगा में मजदूरों की समस्याओं, दूध, सेब उत्पादकों की समस्याओं, बिजली, पानी और सड़क के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस दौरान गांव-गांव में किसानों की कमेटियां भी गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed