{"_id":"601ec8be8ebc3e26ba164204","slug":"kisan-sabha-citu-opened-front-against-agricultural-laws-rampur-hp-news-sml360067069","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के खिलाफ किसान सभा-सीटू ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान सभा-सीटू ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
झाकड़ी में विभिन्न संगठनो के कार्यकर्ता किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। कृषि कानूनों के खिलाफ हिमाचल किसान सभा और सीटू ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान आंदोलन के समर्थन और केंद्र सरकार के किसान विरोधी रवैये के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने झाकड़ी और निरमंड में नारेबाजी की।
सीटू के राज्य उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी सहित अन्य वक्ताओं ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की भाजपा सरकार किसानों को कुचलने पर आमादा है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने भाजपा सरकार को तानाशाह करार दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों से बातचीत से समस्या का हल न निकालना और किसान आंदोलन को दबाने के प्रयास से स्पष्ट जाहिर हो चुका है कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के साथ है।
सरकार उनकी मुनाफाखोरी को सुनिश्चित करने के लिए किसानों की आवाज को दबाना चाहती है, जिसे देश का मजदूर-किसान कतई मंजूर नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सीटू और हिमाचल किसान सभा संयुक्त किसान मोर्चा के इस निर्णय का समर्थन और अपनी पूर्ण एकजुटता का इजहार करती है कि जब तक इन प्रतिगामी कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया जाता है, तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सीटू क्षेत्रीय कमेटी के संयोजक नरेंद्र देष्टा, किसान सभा जिला सचिव देवकी नंद, राजेश, राम दास, सनी, दयाल सिंह और राहुल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।