फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kiran won in breaking the pot

Rampur Bushahar News: मटका फोड़ में किरण ने मारी बाजी

Thu, 14 Nov 2024 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
आनी ( कुल्लू) पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में बाल दिवस के उपलक्ष्य में रोचक खेलों का आयोजन किया गया। अध्यापक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की जानकारी दी। विद्यार्थियों के मध्य मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर रेस, स्पून रेस, बैलून रेस, सैक रेस का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विशेष रुचि ली। चेयर रेस में कनिष्ठ वर्ग में कक्षा आठ से अभिनय कश्यप तथा वरिष्ठ वर्ग में नवीं से उमेश शर्मा विजेता रहे। बैलून रेस में जमा एक से अमृता, सैक रेस में जमा दो से अब्दुल फरमान, मटका फोड़ में जमा दो से किरण तथा चम्मच रेस में कक्षा छह से जतिन विजेता रहे। सभी विजेताओं को पारितोषिक दिए गए। पाठशाला के सभी विद्यार्थियों को मिठाई बांटी गई। पाठशाला प्रभारी श्यामानंद ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से खेलों की भांति पढ़ाई में भी रुचि लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed