फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kiran bist elected state president of c and v union it cel

किरन बिष्ट बने सीएंडवी संघ आईटी सेल के प्रदेशाध्यक्ष

Sun, 23 Jan 2022 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
kiran bist elected state president of c and v union it cel
किरण बिष्ट - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगी में कार्यरत कला अध्यापक किरण बिष्ट को सीएंडवी अध्यापक संघ के आईटी सेल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हमीरपुर में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा नंद शास्त्री की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई।
विज्ञापन

किरण बिष्ट ने कहा कि किन्नौर में कार्यरत कई अध्यापकों को राज्यस्तरीय पद देकर किन्नौर के शिक्षकों का गौरव बढ़ाया है।
इनमें लोबजंग भाषा अध्यापक देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी को सह संयोजक, विजय कुमार कल अध्यापिका राजकीय उच्च पाठशाला थेमगरंग शिकायत निवारण समिति के सदस्य, रत्ना कुमारी भाषा अध्यापिका राजकीय उच्च पाठशाला निचार महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य, कपिल देव कला अध्यापक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निचार को प्रेस सचिव, अर्चना कुमारी राजकीय माध्यमिक पाठशाला कामरु को महिला मोर्चा अतिरिक्त सचिव और अमर राज साना, स्वामी राम, अश्वनी कुमार, वीर भगत, ममता कुमारी, अर्जुन सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया। कहा कि अध्यापक संघ ने प्रदेश में 2600 एसएमसी अध्यापकों में से किन्नौर में 49 एसएमसी को स्थायी नियुक्ति, कला अध्यापकों और शारीरिक अध्यापकों को मिडल स्कूलों में नियुक्ति करने और बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed