फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur, tourist destination Kalpa, Reckong Peo, increase in tourists, Kinnaur

Rampur Bushahar News: विदेशी पर्यटकों से गुलजार हुईं किन्नौर की सैरगाहें

Mon, 21 Oct 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी से लेकर सितंबर तक पहुंचे 3633 विदेशी पर्यटक, चार माह में इस्राइल के 599 पर्यटक पहुंचे किन्नौर



संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। पर्यटन के दृष्टिगत जनजातीय जिला किन्नौर विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं। जिले की मनोरम वादियों का लुत्फ उठाने हर वर्ष देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। इस वर्ष जिले में साढ़े तीन हजार से अधिक विदेश पर्यटक पहुंचे हैं। वर्ष-दर-वर्ष जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों में विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन स्थलों को जहां नई पहचान मिल रही है, वहीं क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए भी पर्यटकों के जरिये रोजगार के द्वार खुल रहे हैं।



इस वर्ष जनवरी माह से लेकर सितंबर माह तक 3633 विदेशी पर्यटक किन्नौर पहुंचे हैं। इस्राइल और लेबनान में छिड़ी लड़ाई होने के बावजूद बीते नौ माह में 599 इस्राइली पर्यटक किन्नौर पहुंचे हैं। सबसे अधिक जून माह में 237, जुलाई में 199, अगस्त में 46 और सितंबर माह में 105 इस्राइली पर्यटक किन्नौर होते हुए लाहौल-स्पीति के काजा की ओर निकले हैं। विदेशी पर्यटकों के लिए सरकारी नियमों के मुताबिक रिकांगपिओ में जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से इनर लाइन परमिट बनाकर लाहौल-स्पीति के काजा की ओर जाने का प्रावधान है। इन पर्यटकों की डबलिन पुलिस चौकी में चैकिंग और एंट्री की जाती है।
विज्ञापन


वहीं अन्य देशों से जनवरी 2024 में 79 विदेशी पर्यटक भ्रमण करने पहुंचे थे, जिनमें फ्रांस के 10, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर और इटली के 8-8 और बांग्लादेश, क्रेग रीपब्लिक, थाईलैंड से 5-5, रूस के 6 और यूएस के 9 पर्यटक शामिल हैं। फरवरी में 209 विदेशी पर्यटक पहुंचे। इनमें इटली के 36, थाईलैंड के 27, यूनाइटेड किंगडम एंड सिंगापुर के 14-14, यूएसए के 9, मलेशिया, जर्मनी, क्रेग रिपब्लिक, ब्राजील के 8-8 पर्यटक पहुंचे। मार्च में कुल 134 विदेशी पर्यटक पहुंचे। इनमें नीदरलैंड के 29, यूएसए के 12, इटली के 11, यूएई, मलेशिया के 6-6, बुलजीरिया और नॉर्वे के 7-7 पर्यटक शामिल हैं। अप्रैल के 123 विदेशी पर्यटक पहुंचे। इनमें थाईलैंड के 26, बांग्लादेश के 17, ऑस्ट्रेलिया के 13, फ्रांस के 10, मई में कुल 375 पर्यटक पहुंचे थे। इनमें इस्राइल के 76, इटली के 23, यूनाइटेड किंगडम 35, ताइवान के 17, सिंगापुर के 15, नीदरलैंड के 16, जर्मनी के 17 पर्यटक शामिल थे। जून में कुल 947 विदेशी पर्यटक पहुंच। इनमें इस्राइल के 237, यूएसए के 95, यूनाइटेड किंगडम 87, रूस से 46, नीदरलैंड से 44, फ्रांस से 36 पर्यटक शामिल हैं। जुलाई में कुल 696 पर्यटक पहुंचे। इनमें इस्राइल के 199, जर्मनी के 59, यूनाइटेड किंगडम के 42, यूएसए के 53, स्विट्जरलैंड के 33, पोलैंड और नीदरलैंड के 23,23 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। वहीं सितंबर माह में 749 विदेशी पर्यटक किन्नौर पहुंचे। इनमें 105, ऑस्ट्रेलिया की 87, फ्रांस के 65, यूनाइटेड किंगडम के 63, यूएसए के 40 और स्पेन के 41 विदेशी पर्यटकों ने किन्नौर की वादियों के दीदार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed