फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur second dose drive started from 2 february

किन्नौर में किशोरों को 2 फरवरी से लगेगी कोरोना की दूसरा डोज

Sun, 30 Jan 2022 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग जिला किन्नौर में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को दो फरवरी से वैक्सीन की दूसरी डोज लगाएगा। इसको लेकर विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसको लेकर 61 स्कूलों और अस्पतालों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

किन्नौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि कल्पा ब्लॉक में 28, पूह ब्लॉक में 9 और निचार ब्लॉक में 24 स्कूलों और अस्पतालों में टीकाकरण होगा। कल्पा ब्लॉक में 8 फरवरी, 15 फरवरी और 21 फरवरी को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

नेगी ने कहा कि 2 फरवरी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोठी, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिकांगपिओ, एसडी पब्लिक स्कूल रिकांगपियो, जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ, 3 फरवरी को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंगी, 4 फरवरी को केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ, डीएवी स्कूल रिकांगपिओ, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल निचार, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भावनगर, सरकारी सीनियर स्कूल कटगांव, हाई स्कूल-1, मॉडल स्कूल भावानगर, सतलुज व्यू स्कूल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंगी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रारंग, 5 फरवरी को गुरुकुल स्कूल सांगला, शिवालिक स्कूल सांगला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांगला और सीनियर स्कूल किल्बा और सापनी में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 फरवरी को सरकारी स्कूल तांगलिंग, हिमालयन पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ सरकारी स्कूल कल्पा, सरकारी स्कूल बटसेरी, सरकारी स्कूल थैमगारंग, सरकारी स्कूल ब्रुआ, सरकारी स्कूल सुंगरा, कंगोस, हिम मॉर्डन स्कूल, बरी, छोल्टू ,दो एसवीएम ऋषिकेश पनवी, रमणी, छोल्टू, मूरंग, रिब्बा, कानम, चांगो, पूह औैर 8 फरवरी को अस्पताल रिकांगपिओ, सरकारी स्कूल निगुलसरी, चौरा, उरनी, युला और मीरू में टीकाकरण होगा। 9 फरवरी को सरकारी स्कूल बड़ा कंबा, 10 फरवरी को सरकारी स्कूल ज्ञाबुंग में टीकाकरण होगा।

11 फरवरी को सरकारी स्कूल रूपी, नाथपा, 14 फरवरी को सरकारी स्कूल रक्षम, छितकुल, 15 फरवरी को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, 18 फरवरी को सरकारी स्कूल चांगो, 21 फरवरी को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में 15 से 18 साल के किशोर का टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक किन्नौर में अभी 2944 किशोरों के टीकाकरण किया चुका है जो कि 98.13 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed