फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur player win 11 medal in indore stadium

Rampur Bushahar News: किनौर के दिव्यांग खिलाड़ियों ने जीते 11 मेडल

Sun, 15 Jan 2023 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्यस्तरीय पैरा स्पोर्ट्स इंडोर प्रतियोगिता में किन्नौर जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने 11 मेडल जीते हैं। 7वीं हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 14 जनवरी तक सांई एवं जिला युवा सेवा एवं खेल विकास सिथेंटिक ने करवाया। इसमें हिमाचल प्रदेश के 11 जिलाें के करीब 250 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला किन्नौर के पैरा स्पोर्ट्स अध्यक्ष राजेंद्र नेगी ने बताया कि किन्नौर के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में दूसरी बार भाग लेते हुए जिला की झोली में 11 मेडल डाले हैं। माला भगती ने विभिन्न इवेंट में पावर लिफ्टिंग, शॉटफुट और डिस्कस थ्रो में तीन गोल्ड मेडल, आरुष नेगी ने दो गोल्ड मेडल, समीर नेगी ने शॉटपुट में गोल्ड मेडल , 100 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल, डिस्कस थ्रो में रजत पदक, ओम प्रकाश ने 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल और शशि प्रभा ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। राजेंद्र नेगी ने बताया कि भविष्य में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण और सुविधाओं की आवश्यकता को पूरा करने के लिए कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी से मिलकर मामला उठाया जाएगा। पिछले दो वर्षों से जिला किन्नौर में दिव्यांग खिलाड़ी बेहतरीन प्रर्दशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed