फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur news, people, protest, against, company

Rampur Bushahar News: टापरी में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 16 Mar 2023 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। जेएसडब्ल्यू कड़छम वांगतू परियोजना प्रभावित पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ कंपनी प्रबंधन द्वारा अभद्रता के विरोध में वीरवार को लोगों ने टापरी में प्रदर्शन किया। इस दौरान कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जनप्रतिनिधियों और लोगों ने कंपनी प्रबंधन के रवैये पर रोष जताते हुए माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन


इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रदेश सरकार और राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी को नायब तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भेजा। इसके बताया गया है कि जेएसडब्ल्यू कडछ़म वांगतू पारियोजना प्रभावित पंचायत के जनप्रतिनिधि मांगों को लेकर अधिकारियों से मिले गए थे लेकिन जेएसडब्ल्यू के डीजीएम द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार कर समस्याओं को सुने बिना कार्यालय से बाहर बाउंसरों के माध्यम से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने चेताया कि जेएसडब्ल्यू के डीजीएम ने सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी और मुख्य मांगों को नहीं माना तो मजबूर होकर अगले सात दिनों के भीतर सभी प्रभावित पंचायतें पूरे किन्नौर को आंदोलन में शामिल कर इसे ओर उग्र करेंगे। लोगों ने स्कूल में जो हर वर्ष 30 फीस बढ़ाने के फैसले को वापस लेने, अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति जल्द करने, रॉयल्टी को जल्द से जल्द लोगों को देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लाडा का जो पैसा कई वर्षों से जमा नहीं किया जा रहा है, उसे जल्द जमा करने, सीएसआर फंड पर पारदर्शिता लाने, भावा स्थित रारंग-पुनंग-शेरपा कालाेनी बिना पंचायतों की एनओसी के सोलर प्लांट लगाने के मामले की जांच करने, कड़छम में लगाए जा रहे 1 मेगावाट प्रोजेक्ट की जांच करने और जेएसडब्ल्यू के पास जितनी भी खाली भूमि है, उसे पंचायत को सौंपने की मांग रखी है। उन्होंने प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी से मांग की कि जल्द सभी मांगों पर संज्ञान लेने के बाद जेएसडब्ल्यू को उचित आदेश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed