फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur Hotel Association formed a new executive

Rampur Bushahar News: शांता नेगी बने किन्नौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sun, 27 Apr 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kinnaur Hotel Association formed a new executive
रिकांगपिओ में किन्नौर होटल एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी सामूहिक चित्र में। स्त्रोत जागरूक प
किन्नौर होटल एसोसिएशन ने नई कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ( किन्नौर)। किन्नौर होटल एसोसिएशन के चुनाव रविवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में हुए। सर्वसहमति से नाकों के शांता कुमार नेगी को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राजेश कुमार नेगी, हरविंद्र सिंह और यशवंत नेगी को उपाध्यक्ष चुना गया। दीपक नेगी को महासचिव बनाया गया। इनके अलावा नविता नेगी, संजय नेगी, शुभम को सहसचिव, नवकरण नेगी को कोषाध्यक्ष, मोहन प्रकाश, प्रदीप कुमार, चंद्र मोहन, मुकेश रोमदारी और शिव दयाल नेगी को मुख्य सलाहकार चुना गया, जबकि अर्जुन नेगी, विजेंद्र नेगी, हरी मोहन, राजेश, जिया लाल, विक्की, रणजीत और आशीष नेगी को समन्वयक चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में मोहित नेगी, नवकरण नेगी, रोहित नेगी और जोंटी नेगी को शामिल किया गया। इस अवसर पर नए पदाधिकारियों को पुराने पदाधिकारियों ने खटक और किन्नौर टोपी देकर सम्मानित किया। नवनियुक्त अध्यक्ष शांता कुमार नेगी ने कहा कि पूर्व में एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारियों ने जिस तरह एसोसिएशन की समस्याओं और मांगों को सरकार एवं प्रशासन के समक्ष उठाते रहे हैं, उसी तरह हम सभी नवनियुक्त पदाधिकारी भी कार्य करेंगे। एसोसिएशन की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व पदाधिकारियों का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed