फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Karan Sharma takes charge of the Municipal Council.

Rampur Bushahar News: करण शर्मा ने संभाली नगर परिषद की कमान

Sat, 11 Jul 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
पदभार ग्रहण से पहले अध्यक्ष कक्ष में की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण शर्मा ने शनिवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ नई पारी की शुरुआत की। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष रोहित नेगी भी मौजूद रहे।
पदभार ग्रहण करने से पहले अध्यक्ष कक्ष में पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की गई। कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान नगर परिषद परिसर में उत्साह का माहौल रहा। पूजा-अर्चना के बीच परिसर राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने करण शर्मा और रोहित नेगी को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। समर्थकों, दोस्तों और रिश्तेदारों ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

रामपुर नगर परिषद के राजनीतिक इतिहास में पहला अवसर है जब भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा जमाया है। नौ सदस्यीय नगर परिषद में भाजपा समर्थित पार्षदों की संख्या पांच है। वहीं कांग्रेस समर्थित पार्षदों की संख्या चार है। राजनीतिक समीकरणों में बदलाव के बाद करण शर्मा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद भाजपा ने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया। वह नगर परिषद के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। रोहित नेगी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

करण शर्मा के कार्यभार संभालने के साथ ही अब शहरवासियों की नजर नगर परिषद की नई टीम की कार्यशैली पर रहेगी। रामपुर शहर में कई बुनियादी समस्याओं का समाधान करना चुनौती रहेगा। इनमें सफाई व्यवस्था, पार्किंग, यातायात, सीवरेज और शहर व एनएच पांच पर बढ़ रहा अतिक्रमण शामिल है। इस मौके पर पार्षद नितिका गुप्ता, चंद्रप्रभा, सुंदर लाल, सुषमा मखैक, राजकुमार, मदन भारती, रमेश शर्मा, शशिकला, मनोज अग्रवाल और तिलक राज सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed