{"_id":"6ac62a9abb03156c3b0cc3ab","slug":"kalpa-school-secured-first-place-and-kilba-school-second-place-in-the-group-song-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-171781-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: समूहगान में कल्पा स्कूल प्रथम और किल्बा स्कूल रहा द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: समूहगान में कल्पा स्कूल प्रथम और किल्बा स्कूल रहा द्वितीय
विज्ञापन
अंडर-19 जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 237 छात्राओं ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ ( किन्नौर )। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ में अंडर-19 जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत जिले के 20 निजी और राजकीय विद्यालयों की कुल 237 छात्राओं ने भाग लिया। समूहगान प्रतियोगिता में कल्पा स्कूल प्रथम और किल्बा स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में कल्पा स्कूल प्रथम और कोठी स्कूल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फोक डांस में पांगी स्कूल प्रथम और कल्पा स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में पंचायत समिति पांगी वार्ड सदस्य संजोग बतौर मुख्य अतिथि और पुष्पा नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में डीएसएसए अध्यक्ष एवं उप शिक्षा निदेशक कुलदीप सिंह डोगरा, उप शिक्षा निदेशक ओंकार सिंह पटियाल और स्कूल प्रधानाचार्य, प्रबंधक-सचिव विवेक जम्बल विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप सिंह डोगरा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेलकूद के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। जिला स्कूली क्रीड़ा संघ के सचिव एवं एडीपीईओ पवन लोक्टस ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ जिले की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को समझने साथ ही आगे बढ़ाने के लिए मंच प्रदान करना है। कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।