फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kalbog, assault case, Rohru, Shimla

Rampur Bushahar News: कलबोग में दो युवकों से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Thu, 17 Oct 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई के कलबोग में दो युवक के साथ मारपीट का पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 12 बजे जुब्बल के डाडी रावत गांव निवासी 32 वर्षीय जसवंत सिंह और हमीरपुर के 25 वर्षीय साहिल ठाकुर अपने कमरे की ओर जा रहे थे। उसी समय उन पर कुछ स्थानीय युवकाें ने हमला कर दिया। इसमें जसवंत सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय युवकों से बचकर दोनों मौके से जान बचाकर भाग गए। उसके बाद वह घायल अवस्था में आईजीएमसी शिमला गए। जसवंत सिंह को उपचार के बाद आईजीएमसी से छुट्टी दे दी गई है। साहिल ठाकुर ने मारपीट का मामला कोटखाई पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। जसवंत सिंह कलबोग में पंप ओपरेटर का कार्य करता है, जबकि साहिल ठाकुर डिलीवरी बॉय का कार्य करता है। कोटखाई पुलिस थाने के आईओ राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक हमला करने वाले युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों ने मारपीट करने वाले युवकों के नाम नहीं बताए हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed