फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kalam Scientist Center and STEM Lab established at Maya Public Senior Secondary School, Sunni

Rampur Bushahar News: माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुन्नी में स्थापित हुआ कलाम साइंटिस्ट सेंटर और स्टेम लैब

Sun, 14 Jun 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुन्नी में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान कलाम साइंटिस्ट सेंटर की स्थापना की गई। इस अवसर पर ऑल इंडिया रामानुजन मैथ क्लब और रमण साइंस एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन के अध्यक्ष, डॉ. चंद्रमौली जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश की व्यवसायी, समाजसेविका एवं नगर पंचायत सुन्नी की पार्षद सत्या वर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। नई शिक्षा नीति के तहत स्टेम ( साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स) लैब भी स्थापित की गई, जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट और मॉडल्स की जानकारी दी गई। साथ ही इसरो ( इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) की प्रदर्शनियां भी लगाई गईं, जिससे बच्चों को अंतरिक्ष और विज्ञान की परियोजनाओं की जानकारी मिली। बच्चों को गणित की बारीकियों के बारे में भी बताया गया। वैदिक मैथ की जानकारी दी गई और डॉ. चंद्रमौली जोशी ने सरल भाषा में बच्चों को गणित समझाया, जिससे वे बड़ी आसानी से तकनीक को समझ पाए और उसमें गहरी रुचि दिखाई। अंत में स्कूल के संस्थापक और प्रधानाचार्य डॉ. हरीश शर्मा ने डॉ. जोशी, दिलीप ठाकुर (रामानुजन मैथ क्लब के राज्य समन्वयक) और सत्या वर्मा का आभार व्यक्त किया। सभी बच्चों और अभिभावकों को इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed