{"_id":"66e18db1ecce7d32f000cef5","slug":"juri-won-by-defeating-munish-3-0-in-volleyball-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-121568-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में मुनिश को 3-0 से हराकर ज्यूरी जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में मुनिश को 3-0 से हराकर ज्यूरी जीता
विज्ञापन
मुनिश में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। संवाद
लौ मेले में खेलकूद स्पर्धा का आयोजन, 24 टीमों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उप तहसील तकलेच के तहत मुनिश में आयोजित वॉलीबाल स्पर्धा में ज्यूरी ने खिताब अपने नाम किया है। जय मां मनसा नवयुवक मंडल मुनिश की ओर से लौ मेले के उपलक्ष्य पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबाल स्पर्धा में क्षेत्रभर की 24 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला ज्यूरी और वाईएमसी मुनिश की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें ज्यूरी की टीम ने मुनिश को 3-0 से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुनिश पंचायत के प्रधान भजन दास बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 31 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम को 15 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया। इससे पूर्व मुख्यातिथि का क्लब के अध्यक्ष दिनेश नेगी और अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यातिथि ने आयोजक कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह की खेलकूद स्पर्धाएं समय-समय पर आयोजित होनी चाहिए। खेलों से जहां छुपी प्रतिभाएं निखरने का मौका मिलता है, वहीं जीवन में अनुशासन और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने युवाओं से खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लेने और नशामुक्त समाज निर्माण का आग्रह किया। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष अंकुश ठाकुर, सचिव हेमराज ठाकुर, सह सचिव ललित ठाकुर और कोषाध्यक्ष किरण कुमार सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।