फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jubbal Police, accident in Jubba

Rampur Bushahar News: जुब्बल पुलिस ने खाई में फंसे युवक को बचाया

Sun, 19 Jul 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
रामपुरी मेले से घर लौटते हुए युवक का पैर फिसला और खाई में गिरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
जुब्बल पुलिस ने शनिवार देर रात को एक युवक को गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। यह घटना जयपीढ़ी माता मंदिर, ओल्ड जुब्बल के पास हुई, जहां युवक पैर फिसलने से खाई में गिर गया था। पुलिस को रात को नियंत्रण कक्ष 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ढांक से गिरकर झाड़ियों में फंस गया है। जुब्बल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कठिन परिस्थितियों के बावजूद स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवक की पहचान जुब्बल निवासी इंद्र बखीरटा के रूप में हुई। बचाव के दौरान युवक के शरीर पर चोटें पाई गईं। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल जुब्बल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्थानीय पंचायत प्रधान को सौंप दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में इंद्र बखीरटा ने बताया कि वह जिला स्तरीय रामपुरी मेले से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिरकर झाड़ियों में फंस गया। रात का समय होने के कारण उसे तुरंत मदद नहीं मिल पाई थी। पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने इस बचाव अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई से युवक की जान बच गई। यदि तत्काल सहायता नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों के भरपूर सहयोग के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed