संवाद न्यूज एजेंसरी
रोहडू। बशला गांव में युवक मंडल की ओर से आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में झड़ग की टीम ने कुई की टीम को हरा कर ट्रॉफी जीत ली है। इस प्रतियोगिता में 128 टीमों ने भाग लिया। 20 दिन तक चले क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। फाइनल में वाईएफसी झड़ग और जेडीबी 11 कुई के मध्य मुकाबला खेला गया। कुई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों मे 85 रन का लक्ष्य रखा। झड़ग की टीम ने आठवें ओवर की अंतिम गेंद में इस लक्ष्य को पूरा किया। फाइनल मुकाबले में झड़ग की टीम से अनिल मैन ऑफ द मैच रहे। झड़ग की टीम को 1,33,333 रुपये नकद इनाम और ट्राॅफी प्रदान की गई। दूसरे स्थान पर रही कुई की टीम को 66,666 रुपये की नकद राशि और ट्राॅफी दी गई। खेल का प्रदर्शन करने पर वाईएफसी झड़ग के संदीप सैंडी को मैन ऑफ द सीरिज दिया गया। खलाई टीम के साहिल को बेस्ट विकेट किपर, झड़ग टीम के अरुण को बेहतरीन क्षेत्र रक्षक, सीएमसी खशाधार के मंजीत को बेस्ट बॉलर, करालश टीम के अंकित को बेस्ट बल्लेबाज और डिस्वाणी टीम के युवा खिलाड़ी तनुज को अमंर्जिंग प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। इस प्रतियोगिता ने महिला मंडल, डेडाधार और महिला मंडल डाबनाली ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला शिमला ग्रामीण के युकां अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर (टीनू) व कांग्रेस कमेटी रोहडू के मीडिया प्रभारी हैप्पी बनीत मेहता, ईटक रोहडू इकाई के अध्यक्ष सचिन नेगी,जिला युकां महासचिव रजनीश ठाकुर व ग्राम पंचायत की प्रधान नेहा कायथ ने विजेताओं को इनाम बांटे। नवयुवक मुख्य अतिथि ने युवक मंडल को अपनी ओर से 25 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान गई। इस मौके पर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष आदित्य कायथ, प्रधान रोबिन मतराट, पीयूष मतराट, यशपाल पुहारटा, अशु पुहारटा, नरेंद्र पुहारटा, डिंपल सुनटा , अरुण,सतीश पुहारटा , लकी मेहता, विकास पुहारटा, रिंकू जोरटा, अंकुश मतराट, विजय सुनटा व अन्य सदस्य ने मुख्य अतिथि सम्मानित समानित किया।