फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jasmine selected for Kabaddi, State Sports Hostel Bilaspur, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: जैसमीन कबड्डी में स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर में सीखेंगी बारीकियां

Thu, 01 Aug 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Jasmine selected for Kabaddi, State Sports Hostel Bilaspur, Rampur Bushahr
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक  स्कूल खुन्नी की छात्रा जेसमीन का स्टेट स्पोर्टस होस्टल बिलासपुर के लिए
छात्रा के चयन पर स्कूल और गांव में खुशी का माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्नी की बारहवीं कक्षा की छात्रा जैसमीन का चयन कबड्डी में स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर के लिए हुआ है। छात्रा के चयन से पूरे ननखड़ी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जैसमीन के पिता हुकुम चंद जिला परिषद सदस्य हैं और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी हैं। माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। बेटी की सफलता पर लोग बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, जैसमीन ने अपनी सफतला का श्रेय माता-पिता, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विशेष रूप से शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र बूंदना को दिया है, जिनके मार्गदर्शक से यह मुकाम हासिल कर पाई हैं। खुन्नी-पनोली पंचायत प्रधान कुलदीप मेहता ने जैसमीन को बधाई दी और शिक्षकों का आभार जताया है। एसएमसी अध्यक्ष हुकुम चंद और तमाम सदस्यों ने अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा है कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन से इस वर्ष स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए एक छात्र का पहले ही चयन हो चुका है। एक छात्रा एथलेटिक में नेशनल में भाग ले चुकी हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरनाम सिंह ठाकुर ने जैसमीन की सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed