फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   jam

उपतहसील नित्थर में जाम की समस्या से परेशान

Thu, 10 Dec 2020 08:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
jam
नित्थर में आए दिन जाम से परेशान लोग। - फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के आउटर की उपतहसील नित्थर में वर्षों पुरानी समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है। दशकों के इंतजार के बाद भी उप तहसील की हजारों की आबादी बस अड्डे की राह ताक रही है। आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों रोजाना उपतहसील मुख्यालय में जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से बस अड्डे का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन

गौर हो कि उप तहसील नित्थर में रोजाना क्षेत्र की पलेही, कुठेड़, देहरा, नित्थर, शिल्ही, सराहर, लोट गढ़ेज सहित अन्य पंचायतों से लोग अपने कार्यों से पहुंचते हैं। रोजाना नित्थर बस स्टॉप पर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। स्थिति उस समय खराब हो जाती है जब एक से ज्यादा बसें आमने सामने हों। तंग मार्ग पर पास की उचित सुविधा न होने के कारण और कई बार कुछ लोगों द्वारा सड़क किनारे बेतरतीब वाहन पार्क करने से जाम की समस्या हो जाती है। सबसे अधिक परेशानियों क्षेत्र के सेब उत्पादकों को होती हैं। सीजन के समय बागवानों को अपनी नकदी फसल यहां से मंडी पहुंचाने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। बावजूद इसके न तो कोई राजनीतिज्ञ, न सरकार और न ही प्रशासन इस ओर अपना ध्यान देता है। क्षेत्रवासी प्रमोद ठाकुर, सरोज बाला, यशपाल कटोच, डॉ. इंद्रपाल, मदन गोस्वामी, जितेंद्र ठाकुर, प्रवीण कुमार, सिकंदर ठाकुर, पवन, प्रेम सिंह, संतोष शर्मा और महेंद्र ठाकुर ने कहा कि वर्षों से उप तहसील में जाम की समस्या बनी हुई है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नित्थर में बस अड्डा होने आवश्यक है। सड़क पर बने स्टॉपेज के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द बस अड्डे का निर्माण करने की मांग की है। उधर, नायब तहसीलदार गौरी दत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन नित्थर को यातायात समस्या को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed