फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ITBP conducted Himadri tracking expedition

Rampur Bushahar News: आईटीबीपी ने चलाया हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान

Thu, 10 Jul 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
ITBP conducted Himadri tracking expedition
: हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में सफाई अभियान में भाग लेते हुए आईटी.बीप
रिकांगपिओ ( किन्नौर)। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान चलाया। सीमांत मुख्यालय देहरादून की ओर से यह अभियान 1032 किमी. लंबी दूरी तय करते हुए दो राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 3 टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक टीम से 15-15 हिमवीर जवान इस अभियान में अपनी सहभागिता कर रहें हैं। यह अभियान 2 जुलाई को चूमर, लद्दाख क्षेत्र से शुरू हुआ और वाया परांगला से होकर 8 जुलाई को काजा पहुंचा। जहां पर 17वीं वाहिनी के काजा खास पोस्ट में टीम का भव्य स्वागत किया गया। 17वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल रिकांगपिओ के सेनानी सुनील कुमार के मार्गदर्शन में 17वीं वाहिनी के एओआर. में आने वाले वाईब्रेंट विलेज किब्बर, की, कोमिक, हिक्किम, लारा, लिडांग, काजा सोमा, काजा खास एवं ग्यु में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसके अलावा वेटरनरी कैंप और मेडिकल कैंप भी लगाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article