फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Women's Day celebrated in Rampur College

Rampur Bushahar News: भाषण में साक्षी और नारा लेखन प्रतियोगिता में योगेश रहे प्रथम

Mon, 09 Mar 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
International Women's Day celebrated in Rampur College
रामपुर कॉलेज में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी और मुख्यातिथि : कॉलेज प्रबं
रामपुर कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। आंतरिक शिकायत समिति, रेड रिबन क्लब और रेंजर्स एवं रोवर्स के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिकार, न्याय और कार्रवाई शीर्षक पर प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, पोस्टर प्रस्तुति और नारा लेखन में विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी जिष्टू प्रथम, महक द्वितीय और सन्नी ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। नारा लेखन प्रतियोगिता में योगेश प्रथम, अदिति मेहता द्वितीय और हर्ष चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में वितर्ष प्रथम, राहुल गिरी द्वितीय और सन्नी ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रस्तुति में योगेश प्रथम, सारूल द्वितीय और अदिति मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि सभी के लिए है। विषय के संदर्भ में समाज के कुछ लोग महिला और पुरुष वर्ग का उल्लेख एक-दूसरे के विपक्षी होने के रूप में करते हैं। हमें इस बात पर विचार करने की आवश्यकता है कि महिला और पुरुष वर्ग एक दूसरे के विपक्षी नहीं है, उन्हें इस क्षेत्र में आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने और उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि ने विजेताओं काे पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में लैंगिक समानता विषय पर इग्नू ने आयोजित वेबिनार में महाविद्यालय के कई आचार्यों और विद्यार्थियों ने ऑनलाइन शामिल होकर भाग लिया। इस मौके पर वरिष्ठ आचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी, डॉ. टीडी वर्मा, प्रो. राजेश नेगी, आयोजक समितियों के संयोजक डॉ. अनुराधा नेगी कनैन, प्रो. प्रोमिला ठाकुर, डॉ. अनिता कुमारी, प्रो. अनुराधा नेगी, डॉ. नरेंद्र नेगी, डॉ. प्रताप ठाकुर, डॉ. आशा गर्ग, डॉ. शिवाली ठाकुर, डॉ. जयंती माला, प्रो. प्रियंका और प्रो. तरुण सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article