Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Lovely Fair

Rampur Bushahar News: संजोयी जाएगी अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की ऐतिहासिक विरासत, समिति गठित

Wed, 04 Nov 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
. मेले के इतिहास, तिब्बत के साथ व्यापारिक संबंधों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े दस्तावेजों का होगा संकलन
विज्ञापन

. ऐतिहासिक तस्वीरों, ब्रिटिशकालीन गजेटियर और विदेशी यात्रियों के यात्रा-वृत्तांतों को भी किया जाएगा संरक्षित
चार नवंबर को होने वाली निबंध प्रतियोगिता आज होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के इतिहास, विरासत और सांस्कृतिक महत्व को संजोने के लिए मेला समिति ने एक विशेष समिति का गठन किया है। यह समिति मेले की उत्पत्ति, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, पारंपरिक व्यापारिक संबंध और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों और अभिलेखों का संकलन करेगी। वहीं, 4 नवंबर को प्रस्तावित निबंध लेखन प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह प्रतियोगिता 5 नवंबर को होगी। प्रतियोगिता से संबंधित अन्य सभी नियम और जानकारियां पूर्ववत रहेंगी। लवी मेला समिति के सचिव एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन 11 से 14 नवंबर तक रामपुर बुशहर में किया जाएगा। मेले की ऐतिहासिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और इसकी समृद्ध विरासत को सहेजने के लिए ऐतिहासिक दस्तावेज, अभिलेखीय संदर्भों और अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों को एकत्रित किया जाएगा। इन सामग्रियों को ऑडियो-विजुअल माध्यम से प्रदर्शित करने के साथ मेले के दौरान एक विशेष ऐतिहासिक प्रदर्शनी काउंटर स्थापित करने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। उन्होंने बताया कि समिति यूरोपीय यात्रियों के यात्रा-वृत्तांतों, संस्मरणों, ब्रिटिशकालीन गजेटियर, ऐतिहासिक पुस्तकों और अन्य प्रामाणिक दस्तावेजों की पहचान कर उनका संकलन करेगी। विशेष रूप से रामपुर बुशहर, तिब्बत और आसपास के क्षेत्रों के बीच रहे ऐतिहासिक व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंधों से जुड़ी सामग्री जुटाई जाएगी। इसके अलावा विदेशी शोधकर्ताओं, यात्रियों और वृत्तचित्र निर्माताओं के पुराने दस्तावेजों, बीबीसी के अभिलेखीय फुटेज तथा उपलब्ध अन्य ऑडियो-विजुअल सामग्री को भी तलाशा जाएगा। लवी मेले, पारंपरिक व्यापारिक मार्गों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को दर्शाने वाली पुरानी तस्वीरें, दुर्लभ चित्र, ऐतिहासिक नक्शे और पेंटिंग भी एकत्रित की जाएंगी। संकलित सामग्री का संबंधित विभागों एवं विषय विशेषज्ञों के माध्यम से सत्यापन करवाया जाएगा। साथ ही भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, राज्य संग्रहालय, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों से तकनीकी एवं शैक्षणिक सहयोग लिया जाएगा। समिति ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए वृत्तचित्र, डिजिटल डिस्प्ले और अन्य जानकारीपूर्ण प्रस्तुतियां तैयार करने में भी समन्वय करेगी। समिति तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू करेगी और मेले के आयोजन से पहले ऐतिहासिक सामग्री का संकलन एवं चयन सुनिश्चित करेगी।

सीसीएफ सीबी ताशीलदार होंगे समिति के अध्यक्ष
इस कार्य के लिए गठित समिति में सीसीएफ सीबी ताशीलदार को अध्यक्ष और डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बीडीओ रामपुर अंकुश कुमार, बीडीओ ननखड़ी मनोज कुमार, नायब तहसीलदार तकलेच अनमोल शर्मा, सहायक प्रोफेसर डॉ. विपन शर्मा, प्रो. जय सिंह, डीएलओ शिमला सरोजना नरवाल, राज्य संग्रहालय के हरि चौहान और नीरज ठाकुर को सदस्य बनाया गया है। गैर सरकारी सदस्यों के रूप में रिपू दमन, डॉ. टीडी शर्मा और जीआर नेगी को समिति में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article