फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Lavi Fair, shops will be open only till 30th November, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: लवी मेले में इस बार 30 नवंबर तक ही लगेंगी दुकानें

Wed, 23 Oct 2024 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
पहली बार एनसीसी कैडेट्स संभालेंगे मेेले में यातायात व्यवस्था, मिलेगा मानदेय
विज्ञापन

नशा निवारण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर होगी हाफ मैराथन

सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में शहर के व्यापारियों के लिए राहत की खबर आई है। पूर्व के वर्षों में जहां लवी मेले में व्यापार दिसंबर माह तक चलता रहा है, वहीं इस बार मेले में आए व्यापारियों को केवल 30 नवंबर तक ही बैठने की अनुमति दी जाएगी। नियमों की अवहेलना पर कारोबार करने आए व्यापारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहली बार पीजी कॉलेज रामपुर के एनसीसी कैडेट्स भी ट्रैफिक का जिम्मा संभालेंगे। इसके लिए तैनात होने वाले कैडेट्स को मानदेय भी दिया जाएगा। 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतररराष्ट्रीय लवी मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। नशा निवारण, पर्यावरण सरंक्षण और स्वच्छता को लेकर हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन में स्कूली बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिक भी भाग ले सकेंगे। इसके अलावा पद्म छात्र स्कूल में बीते वर्षों की भांति राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ऐसा पहली बार है जब लवी मेले में आए व्यापारियों को 30 नवंबर तक मेला सजाने की अनुमति रहेगी। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया है कि इसके बाद व्यापारियों को बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। शहर के व्यापारियों ने इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल से भी इस संबंध में मांग उठाई थी, जिस पर अब मुहर लग गई है। शहर के व्यापारियों ने मेले के चलते बाजार में पड़ने वाली मंदी को लेकर मेले की तिथि निर्धारित करने का मसअला उठाया था। मेले में पहली बार एनसीसी कैडेट्स की सेवाएं भी ली जाएंगी। मेले के दौरान नेशनल हाईवे-पांच पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीजी कॉलेज के कैडेट्स तैनात होंगे। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि जिन कैडेट्स को तैनात किया जाना है, उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। साथ ही उन्हें सेवाओं के बदले उचित मानदेय भी दिया जाएगा। ऐसे कैडेट्स की सूची उपमंडल अधिकारी कार्यालय में जमा करवाने के कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article