फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Lavi Fair begins November

Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 11 नवंबर से, 300 पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

Mon, 12 Oct 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
International Lavi Fair begins November
रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करते उपायुक्त शिमल
. चार सांस्कृतिक संध्याओं के साथ मिस्टर-मिस बुशहर प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन
विज्ञापन


. लेजर शो और चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी होंगे आकर्षण, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले में चार सांस्कृतिक संध्याओं के अलावा मिस्टर-मिस बुशहर प्रतियोगिता, लेजर शो, चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, पारंपरिक स्वाद महोत्सव और विरासत प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण होंगे। 11 नवंबर से 300 पुलिस कर्मी लवी मेले में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों, यातायात, सुरक्षा और जनसुविधाओं समेत विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि मेले के माध्यम से पारंपरिक कलाओं, स्थानीय उत्पादों और वर्षों पुरानी व्यापारिक परंपराओं को संरक्षित और प्रोत्साहित किया जाएगा। चार सांस्कृतिक संध्याओं में दो पहाड़ी संस्कृति, एक बॉलीवुड और एक पंजाबी संगीत पर आधारित होगी। मेले में बुशहर रियासत के इतिहास, पुराने छायाचित्रों, दस्तावेज, हस्तशिल्प, हथकरघा, ऊनी उत्पादों, पारंपरिक आभूषणों और स्थानीय कृषि-बागवानी उत्पादों की प्रदर्शनियां लगेंगी। बुशहर और तिब्बत के ऐतिहासिक व्यापारिक संबंधों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। रामपुर हेरिटेज वॉक, पारंपरिक लवी बाजार, पारंपरिक व्यंजन, स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के उत्पाद भी मेले का हिस्सा होंगे। शहर में विशेष रोशनी और सजावट के साथ सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। स्मारिका के लिए विद्यार्थियों और आम नागरिकों से लेख आमंत्रित किए जाएंगे। पेयजल सुविधा बढ़ाने के साथ यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी। किन्नौरी बाजार में एकरूपता लाने के लिए समिति की ओर से एक ही शैली की छतरियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।
वहीं अश्व प्रदर्शनी में हिमाचल की प्रसिद्ध चामुर्थी नस्ल के घोड़े आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अन्य राज्यों की नस्लों को भी शामिल करने की योजना है। घोड़ों के लिए 400 और 800 मीटर की दौड़ और गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। किसान गोष्ठी में पशुओं के स्वास्थ्य, खानपान और देखरेख के बारे में जानकारी दी जाएगी। अश्व पालकों की समस्याओं पर भी चर्चा होगी। इस वर्ष पहली बार रामपुर और आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए लवी मेले के इतिहास पर निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी। स्कूल स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंतिम चरण में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अंतिम प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा सरकारी विभाग पिछले तीन वर्षों की नई उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगे। नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा और महिला-बाल सुरक्षा से जुड़ी जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। बैठक में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष करन शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित नेगी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लाल चंद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 300 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। यातायात प्रबंधन के साथ जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जाएगी। - गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed