फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Day of Non-Violence observed at Ani College

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया

Sat, 03 Oct 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
आनी (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को राजनीति विज्ञान विभाग ने अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य दायक राम ठाकुर मुख्य अतिथि और संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्राचार्य दायक राम ठाकुर ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और अहिंसा के सिद्धांत की वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिंसा केवल शारीरिक हिंसा से बचना नहीं है। यह विचारों, व्यवहार और जीवनशैली में शांति, सहिष्णुता और परस्पर सम्मान अपनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में सद्भाव, संवाद और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पम्पी घामट्टा के स्वागत भाषण से हुआ। विद्यार्थियों में शीतल गोस्वामी, अरुण ठाकुर, दीक्षा, मित्तल, शिवानी ठाकुर और चेतना वर्मा ने भी अपने भाषण में अहिंसा के महत्व, गांधीवादी विचारधारा और इसकी वर्तमान उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि आज बढ़ती असहिष्णुता, संघर्ष और सामाजिक तनाव के बीच अहिंसा का संदेश अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में राजनीति विज्ञान की उपाध्यक्ष शीतल गोस्वामी ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित जनों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article