फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   innaguration of projects

Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र को 100.95 करोड़ की दी सौगात

Sat, 30 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
innaguration of projects
एचपीएमसी के सीए स्टोर का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर होगा सीमा कॉलेज का नाम : सुक्खू
विज्ञापन

2.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र को 100.95 करोड़ रुपये की सौगात दी। उन्होंने 29.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सीए स्टोर का लोकार्पण किया। इसके बाद 2.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, 3.92 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित चुंजर-कटलाह, शलान, मेलठी-कुपरी जलआपूर्ति योजना और 5.03 करोड़ रुपये की लागत से रोहड़ू ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने क्षेत्र के लिए 51.74 करोड़ रुपये की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें मनदेवरी-करासा सड़क, सीमा-रंटाडी सड़क, समोली-पारसा सड़क, रोहड़ू-अढाल-बशला सड़क और मंढारली-गनासीधार सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है। उन्होंने 8.25 करोड़ रुपये की लागत से सीमा कॉलेज रोहड़ू में बनने वाले छात्रावास की आधारशिला भी रखी।

एक दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री राजकीय महाविद्यालय सीमा रोहड़ू के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला परिषद शिमला के उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि, एचपीएमसी के एमडी सुदेश मोख्टा, उपायुक्त अनुपम कश्यप आदि उपस्थित रहे।

एचपीएमसी के सीए स्टोर का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एचपीएमसी के सीए स्टोर का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed