फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Indian Army, Army is building green house, benefit to farmers, Lahaul-Spiti, Kinnaur

Rampur Bushahar News: सीमावर्ती किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए सेना बना रही ग्रीन हाउस

Mon, 07 Oct 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर और लाहौल-स्पीति के सीमावर्ती क्षेत्र बनाएं जाएंगे ग्रीन हाउस
विज्ञापन

धर्मेद्र सिंह बोज्ञाटो
रामपुर बुशहर। सीमावर्ती और पिछड़े क्षेत्रों के गांव के किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए भारतीय सेना ने एक नई पहल शुरू की है। भारतीय सेना जिला किन्नौर और लाहौल-स्पीति के सीमावर्ती और पिछड़े गांवों में ग्रीन हाउस का निर्माण कर रही है। ऑपरेशन सद्भावना के तहत भारतीय सेना ने हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांवों में ग्रीन हाउस के निर्माण का अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत स्पीति वैली के सीमावर्ती गांव गिऊ में ग्रीन हाउस का निर्माण करके किया है। इन ग्रीन हाउस में किसान हर मौसम में खेती कर सकेंगे, वहीं किसानों की उपज अब प्रकृति की मार से भी सुरक्षित रहेगी। किसानों को बेमौसमी सब्जियां उगाने में भी मदद मिलेगी और उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा।
स्थानीय किसान ताशी ने ग्रीन हाउस निर्माण के लिए सेना का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें काफी समय से संरक्षित खेती की आवश्यकता थी। ग्रीन हाउस उनके लिए एक बड़ा वरदान है। पारंपरिक खेती की तुलना में ग्रीन हाउस खेती कई लाभ प्रदान करती है। इसमें कम प्रदूषण, कम ऊर्जा खपत और अधिक संसाधन संरक्षण शामिल हैं। ग्रीन हाउस में पौधों को अनुकुल जलवायु के साथ साल भर उगाया जा सकता है। इससे सालभर किसान उत्पादन कर सकेंगे, किसानों की आर्थिकी में बढ़ोतरी होगी। भारतीय सैन्य अधिकारियों ने आने वाले समय में सीमावर्ती गांवों में बड़ी संख्या में ग्रीन हाउस के निर्माण का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि सीमाओं की सुरक्षा के अलावा, सेना ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन

सद्भावना ऑपरेशन के तहत बनाए जा रहे ग्रीन हाउस
भारतीय सेना ने स्पीति वैली के सीमावर्ती गिऊ गांव में किसानों के लिए ग्रीन हाउस का निर्माण किया है। ग्रीन हाउस निर्माण करने का अभियान ब्रिगेडियर आरपी सिंह कमांडर 136 इनफैंट्री बिग्रेड ग्रुप के मार्गदर्शन में सद्भावना परियोजना के तहत शुरू किया गया है। ब्रिगेडियर आरपी सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ग्रीन हाउस के निर्माण से किसानों को लाभ मिलेगा। इससे किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed