{"_id":"66c3312fee3ef2bc3507fab1","slug":"indian-army-and-forest-department-jointly-planted-saplings-in-ratanpur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-120511-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रतनपुर में भारतीय सेना और वन विभाग ने किया संयुक्त रूप से पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रतनपुर में भारतीय सेना और वन विभाग ने किया संयुक्त रूप से पौधरोपण
विज्ञापन
सराहन वन परिक्षेत्र में पौधे रोपे
संवाद न्यूज क्षेएजेंसी
रामपुर बुशहर। सराहन वन परिक्षेत्र गोपालपुर बीट में भारतीय सेना 831 लाइट रेजीमेंट झाकड़ी के साथ संयुक्त रूप से सोमवार को रतनपुर के पास जंगल में 75 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। पौधरोपण के साथ सराहन वन परिक्षेत्र के अंतर्गत अभियान का समापन किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना 831 लाइट रेजीमेंट झाकड़ी के कर्नल केसी प्रधान बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसके अलावा विशेष रूप से डीसीएफ रामपुर वन मंडल गुरुहर्ष विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों ने मौके पर देवदार के पौधों का पौधरोपण करके इस अभियान का समापन किया। वन विभाग रामपुर वृत्त डीसीएफ गुरुहर्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में 9 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण करने का लक्ष्य दिया है। इसके तहत रामपुर वन मंडल के अंतर्गत पांच ब्लॉक में 222 हेक्टेयर भूमि रामपुर में आती है। इसके मद्देनजर रतनपुर में चार ब्लॉक के तहत 75 पौधे रोपे, जिसमें देवदार, पाजा, दाडू ,चूली, कैंथ और रीठा शामिल है। इस अभियान में सेना ने सहयोग दिया है। इस कारण यह अभियान सफलतापूर्वक समापन हुआ है। इसके लिए सेना का आभार प्रकट करते हैं। इन पौधों की सुरक्षा को लेकर जल्द फेंसिंग भी किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार पौधों का नुकसान न हो। इस मौके पर सराहन परिक्षेत्र अधिकारी कुंदन नेगी सहित वनरक्षक और सेना के जवान मौजूद रहे