फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   independence day celebreted in patbangla rampur

पाटबंगला मैदान में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Mon, 01 Aug 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
independence day celebreted in patbangla rampur
स्वतंत्रता दिवस को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते एसडीएम सुरेंद्र मोहन। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन इस बार पाटबंगला मैदान में होगा। समारोह में 10 स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने स्थान में तबदीली की है।
विज्ञापन

समारोह में भारतीय सेना की प्रदर्शनी के जरिये भी क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती होने के बारे में जागरूक करेंगे। उपमंडल प्रशासन ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने की।
विज्ञापन

उन्होंने समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों और स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए। इसमें निर्णय लिया गया की 15 अगस्त को सुबह 11:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद पुलिस, गृहरक्षक, एनसीसी और स्कूली छात्र मार्चपास्ट की सलामी देंगे। इस मौके तहसीलदार जय चंद, सीडीपीओ अजय बदरेल, टिडब्लूओ कर्मवीर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति कश्यप, कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह बोज्ञाटो, प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता, ललित जिष्टू, कुशाल शर्मा, तन्मय शर्मा और निशु बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed