फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   inaugaration

वन निगम उपाध्यक्ष ने किया पेयजल योजना का शिलान्यास

Wed, 09 Dec 2020 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
inaugaration
करृन्नौर की लाबरंग पंचायत में पेयजल योजना का शिलान्यास करते वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने बुधवार को किन्नौर जिले के पूह उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत लाबरंग में 87.98 लाख की लागत से संवर्धन किए जाने वाली तिसू से लाबरंग पेयजल योजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

सूरत नेगी ने कहा कि इस योजना के जीर्णोद्धार से लाबरंग गांव के करीब 1390 लोग लाभान्वित होंगे। योजना के तहत तिसों पेयजल स्रोत से 18.5 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाई जाएगी और 70 हजार लीटर क्षमता वाले एक पेयजल टैंक का भी निर्माण किया जाएगा। पेयजल योजना से लाबरंग पंचायत के लोगों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। सूरत नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार प्रदेश के संतुलित विकास विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों के विकास के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षों के दौरान किन्नौर जिले मेें अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने जिले के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी।
विज्ञापन

इस मौके पर पूह मंडल के अध्यक्ष सुभाष नेगी, लाबरंग प्रधान अजय कुमार, जिला युवा मोर्चा सचिव प्रमोद नेगी, हरबंस नेगी, जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राम सैन नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed