फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Illegal mining from Bhavnagar to Pooh in Kinnaur district

पुलिस की नाक के नीचे हो रहा अवैध खनन : हाकिम

Fri, 02 May 2025 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश में जबसे सुक्खू सरकार बनी है, तबसे लेकर किन्नौर जिले में अवैध खनन चरम पर है। सुक्खू सरकार के राज में बीते दो वर्षों से किन्नौर जिले में खनन माफिया के हौसले बुलंद है। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष हाकिम नेगी ने कहा कि किन्नौर जिले के भावानगर से लेकर पूह तक अवैध खनन हो रहा है। कड़छम से लेकर किल्बा के बीच रेता खान में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। सतलुज नदी को छलनी किया जा रहा है, जबकि कड़छम से दो किलोमीटर दूर पुलिस चौकी है। पुलिस के नाक के नीचे अवैध खनन हो रहा है। खनन माफिया दिन-रात बड़ी-बड़ी मशीनें लगाकर अवैध खनन कर रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनकर बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन मामले को लेकर समय-समय पर माइनिंग अफसर, वन विभाग को भी पत्र लिखा, लेकिन दो वर्ष से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा एसडीएम से भी पत्राचार किया। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीते माह आठ तारीख को एसपी किन्नौर को भी अवैध खनन को लेकर पत्र लिखा और स्वयं भी मिला, लेकिन आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि सतलुज नदी पर हो रहे अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

किल्बा में जो रेता खान की एफसीए 2027 तक स्वीकृति मिली है। रेता खान में जेसीबी मशीन चलाई जा सकती है, लेकिन बड़ी चेन वाली बड़ी मशीन नहीं चलाई जा सकती है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद कुमार, डीएफओ किन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article