Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ice skating rink ready in Kalpa, Reckong Peo, Kinnaur

Rampur Bushahar News: कल्पा में इस बार सर्दियों में ले सकेंगे आइस स्केटिंग का मजा

Tue, 22 Oct 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
आठ साल के लंबे इंतजार के बाद रिंक लगभग बनकर तैयार
विज्ञापन

पर्यटकों के साथ साहसिक खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं को मिलेगा लाभ

देव कला नेगी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सर्दियों में कल्पा आने वाले पर्यटक और साहसिक खेलों के शौकीन युवा इस बार यहां आइस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग का मजा ले सकेंगे। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद करीब एक हफ्ते में कल्पा में आइस स्केटिंग रिंक का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। कल्पा में आइस स्केटिंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 49 लाख से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। स्केटिंग रिंक बनने से जहां जिले के युवाओं को साहसिक खेलों का प्रशिक्षण मिलेगा, वहीं देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी स्केटिंग का आनंद ले सकेंगे। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।
साल 2016 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य
आइस स्केटिंग रिंक का कार्य कांग्रेस सरकार के पूर्व कार्यकाल में साल 2016 में शुरू हुआ था। इसे वर्ष 2022 में पूरा किया गया, लेकिन जब रिंक में प्रशिक्षण लिया गया, तो असफल रहा। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के निर्देश पर फिर से रिंक का काम शुरू किया गया। अब आइस स्केटिंग रिंक में पहले पत्थर बिछाए गए, उसके बाद पीसीसी और कोटा स्टोन लगाकर इसे तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


आइस स्केटिंग एसोसिएशन किन्नौर के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में कल्पा में रिंक के निर्माण के लिए 49,02,478 राशि की स्वीकृति मिली थी। रिंक का निर्माण कार्य वर्ष 2016 से शुरू हुआ था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद काम अधर पर लटका रहा। राजस्व, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी के प्रयासों से जिले के कल्पा में एकमात्र आइस स्केटिंग रिंक बनकर तैयार होने जा रहा है। इसमें युवा आइस स्केटिंग के साथ- साथ रोलर स्केटिंग का भी मजा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed