फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   HRTC pensioners discussed several issues at the meeting

पेंशन और चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान करे सरकार : वीरभद्र सिंह

Mon, 07 Sep 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
HRTC pensioners discussed several issues at the meeting
एचआरटीसी के सेवानिवृत्त पेंशनर निगम प्रबंधन हुमेश ठाकुर से मिलते हुए। स्रोत : संगठन
एचआरटीसी पेंशनरों ने बैठक में कई मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। निगम प्रबंधन समय पर पेंशनरों का भुगतान करें। लंबित चिकित्सा बिलों का शीघ्र निपटारा कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करे। यह बात अध्यक्ष वीरभद्र सिंह कायथ ने बैठक में कही। सोमवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त पेंशनर कल्याण संगठन रामपुर एवं रिकांगपिओ इकाइयों की मासिक बैठक रामपुर में हुई। बैठक में पेंशनरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लंबित मांगें पूरी न होने पर रोष जताया। बैठक में पेंशनरों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से मंथन किया गया। पेंशनरों ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान पथ परिवहन निगम को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी सेवाएं दी हैं। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद उनके जायज मामलों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेंशन और चिकित्सा संबंधी भुगतान में देरी से वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में संगठन की एकता और मजबूती पर भी बल दिया गया। पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से पेंशनरों के हितों से जुड़े मुद्दों को संगठित होकर उठाने का आह्वान किया। साथ ही उनकी मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया। वहीं, बैठक के बाद पेंशनरों ने पथ परिवहन निगम प्रबंधन रामपुर हुमेश ठाकुर से मिले। इस मौके पर गोपाल शर्मा, ओमप्रकाश ठाकुर, रमेश ठाकुर, वेदराम, केसी कटोच, सूरत सिंह, प्रेम सिंह चंदेल, एचसी जिष्टू सहित कई अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article