फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   hrtc employee protest in rampur for her demand

रामपुर में एचआरटीसी कर्मी हड़ताल पर, हजारों लोग परेशान

Sat, 24 Jul 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
hrtc employee protest in rampur for her demand
रामपुर में एचआरटीसी के चालक और परिचालक आरएम के तबादले को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए । - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। परिवहन निगम शिमला-2 डिपो के आरएम के तबादले के विरोध में रामपुर डिपो के 300 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। शनिवार को तबादले के विरोध में रामपुर, रिकांगपिओ और रोहडू़ के सभी रूट ठप रहे। इस वजह से क्षेत्र के हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एचआरटीसी कर्मियों ने चेताया कि तुरंत प्रभाव से आरएम का तबादला रद्द किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को विरोध स्वरूप कर्मचारियों आरएम के तबादले का रोष जताया और गेट मीटिंग की। रामपुर डिपो के करीब 300 कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से, जहां आम लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी, वहीं पटरी पर लौट रही परिवहन निगम की आर्थिक सेहत भी इससे प्रभावित हुई है। परिवहन कर्मियों ने आरोप लगाया कि बिना कोई ठोस वजह से आरएम देवा सेन नेगी का तबादला निंदनीय है और इसे तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरएम कर्मचारी हितैषी हैं और वह निगम प्रबंधन और सरकार के भले में ही कार्य कर रहे हैं। रोषजदा कर्मचारियों सरकार से परिवहन कर्मियों का ओवरड्यू भी जल्द जारी करने की मांग उठाई। रामपुर परिवहन निगम चालक संघ के अध्यक्ष धर्म सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी के हित में कार्य कर रहे आरएम शिमला का स्थानांतरण रद्द किया जाना चाहिए। राजनीतिक द्वेष के चलते परिवहन अधिकारी का तबादला शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य कार्यकारिणी के आदेशों तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन तबादला रद्द करने के साथ साथ कर्मचारियों का 33 माह का ओवरड्यू भी जारी करे। बसें नहीं चलने से एचआरटीसी डिपो को हर रोज होने वाली करीब सात लाख रुपये की कमाई भी प्रभावित हुई है।

अड्डा प्रभारी भाग चंद ने बताया कि सुबह सात बजे के बाद एचआरटीसी की सभी बस सेवाओं को रोक दिया गया है। बस सेवाओं से एचआरटीसी को प्रतिदिन सात लाख रुपये की कमाई होती है। हालांकि सुबह सात बजे शिमला और अन्य लांग रूटों पर बस सेवाएं भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed