{"_id":"62829355b6798633495d488b","slug":"hrtc-buses-damage-electiricity-wire-break-in-rampur-due-to-speedy-wind-rampur-hp-news-sml4090477133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से एचआरटीसी की तीन बसें क्षतिग्रस्त, बिजली गुल रहने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से एचआरटीसी की तीन बसें क्षतिग्रस्त, बिजली गुल रहने से लोग परेशान
विज्ञापन
परिवहन निगम रामपुर की कार्यशाला में भी तेज अंधड़ से निगम की बसों पर गिरे पेड।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रविवार रात को अंधड़ ने रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में खूब कहर बरपाया। इस दौरान रामपुर में एचआरटीसी की कर्मशाला में पेड़ गिरने से तीन बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा तेज हवाओं से विद्युत लाइनों को क्षति पहुंचने से बिजली बोर्ड को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
जानकारी के अनुसार रविवार रात को क्षेत्र में अंधड़ ने खासा कहर बरपाया। इस कारण विद्युत लाइनें आपस में टकराने से शिंगला क्षेत्र के साथ लगते जंगल में आग भड़क गई। इससे वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त बिजली तारों को नुकसान से रामपुर नगर परिषद क्षेत्र सहित सराहन, तकलेच और ननखड़ी तहसील के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कई क्षेत्रों में सोमवार सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। अंधड़ से विद्युत बोर्ड को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है।
फसलों को भी पहुंचा नुकसान
रामपुर में रविवार को जहां पारा 37 डिग्री तक चढ़ गया था वहीं सोमवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश नहीं होने से जहां किसानों और बागवानों की परेशानियां बढ़ गई हैं, वहीं अंधड़ के कारण फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। उपमंडल में लगातार बढ़ रही गर्मी से लगातार इजाफा हो रहा है जिस कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड रामपुर के अधिशासी अभियंता कुक्कू शर्मा ने कहा कि रविवार रात को अंधड़ के कारण विद्युत लाइनों को क्षति पहुंची है। सोमवार सुबह से ही लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कई क्षेत्रों में सुबह 11 बजे जबकि कई इलाकों में एक बजे के बाद बिजली बहाल हुई। अंधड़ से विद्युत बोर्ड को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है।