{"_id":"61d5d9f08f87d054f26a9bba","slug":"hrtc-bus-accident-in-luhari-sunni-road-rampur-hp-news-sml395805249","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूहरी-सुन्नी मार्ग पर लटकी एचआरटीसी की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूहरी-सुन्नी मार्ग पर लटकी एचआरटीसी की बस
विज्ञापन
लूहरी सुन्नी मार्ग पर हादसा होने से बाल बाल बची रिकांगपिओ डिपो की बस।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। लूहरी-सुन्नी मार्ग पर बुधवार दोपहर एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लटक गई। गनीमत रही कि बस सड़क से नीचे नहीं उतरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के समय बस में 27 यात्री सवार थे। यह बस रिकांगपिओ से हरिद्वार की ओर जा रही थी। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को परिवहन निगम रिकांगपिओ की बस रिकांगपिओ से हरिद्वार जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे बस जब लूहरी-सुन्नी मार्ग पर चोडली में पहुंची तो अचानक बस की ड्राइवर साइड का पट्टा टूट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के निचली तरफ मुड़ गई और साथ लगते खेत में अटक गई। घटना के समय बस में 27 यात्री सवार थे। इस घटना से सभी सवारियां बुरी तरह से सहम गई। खेत में बस अटकने के बाद सवारियां बस से बाहर निकली।
घटना में सभी सवारियां सुरक्षित बताई जा रही हैं। गनीमत रही कि हादसा स्थल में सड़क के नीचे खेत थे, अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। बीते रोज भी किन्नौर जिले के सांगला-छितकुल मार्ग खरोगला में एक बस बर्फ पर अनियंत्रित होकर लुढ़कने से बाल बाल बच गई थी। बर्फबारी के कारण नारकंडा में एनएच पांच यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है, जिस कारण बसों की आवाजाही वाया बसंतपुर होकर शिमला की ओर हो रही है। ऐसे में उक्त मार्ग पर वाहनों की अधिकता बढ़ने से जहां जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं हादसे की आशंका भी रहती है।