{"_id":"636e8d0e5995962cb218e040","slug":"house-on-fire-rampur-hp-news-sml4275579106","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचला तराला गांव में दो मकान जलकर राख, मवेशी जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निचला तराला गांव में दो मकान जलकर राख, मवेशी जिंदा जला
विज्ञापन
निचला तराला गांव में दो मकान जलकर राख। संवाद
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की बुच्छैर पंचायत के निचला तराला गांव में शुक्रवार शाम को दो मकानों में आग लग गई। एक मवेशी जिंदा जल गया। आठ-आठ कमरों के दो मकान जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मिलजुलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सब व्यर्थ गया। आग लगने के कारण का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे निचला तराला गांव के नरोत्तम के घर में आग लग गई। देखते ही देखते नरोत्तम का दोमंजिला आठ कमरों का मकान जलकर राख हो गया। आग ने तेगी राम के आठ कमरों के ढाई मंजिला मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। गांव तक सड़क न होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें पेश आईं। लोगों ने बागीचों में स्प्रे करने वाले पंप और बाल्टियों से ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया और साथ लगते मकानों को बचा लिया। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान चंद्रा ठाकुर मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग, पुलिस और फायर स्टेशन आनी को दी गई।
तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग के पटवारी को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी जाएगी, जबकि मुआवजा राहत मैनुअल के अनुसार दिया जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स
कंपकंपाती ठंड में बेघर हुए दो परिवार, रहने को नहीं कोई ठिकाना
कंपकंपाती ठंड में निचला तराला के दो परिवार बेघर हो गए हैं। आग ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते दोनों परिवारों की जिंदगी भर की जमा पूंजी कुछ ही क्षणों में राख के ढेर में तबदील हो गई। ग्रामीण राकेश कुमार ने बताया कि नरोत्तम के आठ और तेगी राम के तीन परिवार हैं। अग्निकांड ने दोनों परिवारों से सब कुछ छीन लिया है। प्रभावित परिवारों के पास रहने के लिए न छत है और न कपड़े बचे हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने की मांग उठाई है।