फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   house on fire

Rampur Bushahar News: आनी के बाडू में छह कमरों का दोमंजिला मकान राख

Fri, 10 Nov 2023 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
लाखों का नुकसान, आग लगने से रहा अफरा तफरी का माहौल
विज्ञापन


ग्रामीणों की मुस्तैदी से रिहायशी मकानों को बचाया गया

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी खंड की फनोटी पंचायत के बाडू गांव में शुक्रवार दोपहर बाद छह कमरों का एक दोमंजिला मकान (प्राछा) अग्निकांड की भेंट चढ़ गया। प्रभावित परिवारों को लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार आनी खंड की फनोटी पंचायत के बाडू गांव में स्थानीय निवासी कले राम, खया राम, रति राम और रामलोक के छह कमरों के दोमंजिला मकान) में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गांववासियों ने आग पर काबू पाने के भरसक प्रयास किए और साथ लगते अन्य रिहायशी मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। लेकिन दोमंजिला आग की भेंट चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पटवारी प्रताप सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed