फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   house fire in aani chalather

आनी के चलात्थर में 14 कमरों का मकान जलकर राख

Sun, 30 Jan 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
house fire in aani chalather
आनी के चलात्थर गांव में मकान में आग,लाखों रुपये का नुकसान - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल की करशेइगाड पंचायत के चलात्थर गांव में शनिवार देर रात हुए अग्निकांड में काष्ठकुणी शैली से निर्मित 14 कमरों का मकान जलकर राख हो गया है। अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने मकान में सो रहे चौकीदार की ग्रामीणों ने समय रहते जगाकर उसकी जान बचा ली। घटना के बाद राजस्व विभाग और पुलिस की टीम नुकसान का आकलन और आग लगने के कारणों की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

चलात्थर गांव के देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने 10 बजे के आसपास गांव के स्थायी निवासी ज्ञान चंद के 14 कमरों के मकान में अचानक आग लग गई। इस दौरान गांव के सभी लोग सो रहे थे। उन्हें जैसे ही आग दिखी तो उन्होंने फौरन ग्रामीणों को इस बारे में सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आग को बुझाने में प्रयास में जुट गए, लेकिन देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई। घटना के समय मकान में चौकीदार भगतराम सो रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत भगत राम को जगाया और उसे कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निकांड में मकान में रखा सारा सामान और दुकान के स्टोर में रखी विभिन्न सामग्री आग की भेंट चढ़ गई। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और नुकसान का आकलन करने में जुटी है। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। तहसीलदार दलीप शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम को मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने के लिए भेज दिया है। एसडीएम आनी कुलदीप पटियाल ने बताया कि आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा और प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed