{"_id":"6aba55e39d586efd71061e94","slug":"host-dattanagar-school-triumphs-in-the-march-past-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170939-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मार्च पास्ट में मेजबान दत्तनगर स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मार्च पास्ट में मेजबान दत्तनगर स्कूल ने मारी बाजी
विज्ञापन
दत्तनगर स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 बालकों की प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं के मार्चपास्ट म
. जिला स्तरीय अंडर-14 प्रमुख खेलों का हुआ आगाज
. तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 221 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में सोमवार को छात्र वर्ग की जिला स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में शिमला जिले के विद्यालयों से 221 छात्र खिलाड़ी भाग लेंगे। पहले दिन विद्यालयों की टीमों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट कदमताल और तालमेल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि ने टीम के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान की। समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने पहाड़ी नाटी और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। शुभारंभ पर लूहरी परियोजना के महाप्रबंधक अरविंद गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। दत्तनगर पंचायत प्रधान वीना नेगी सहित पंचायत के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य राजेश परमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत किया। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। वहीं, मुख्य अतिथि अरविंद गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना है। मैदान में अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ प्रदर्शन करना चाहिए। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, जूडो और कुश्ती सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले होंगे।