{"_id":"5de2a22e8ebc3e54cd44ca30","slug":"hospital-rampur-hp-news-sml316061913","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगी कल्याण समिति निरमंड ने पेश किया अपना 26 लाख रुपए का वार्षिक बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोगी कल्याण समिति निरमंड ने पेश किया अपना 26 लाख रुपए का वार्षिक बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। नागरिक अस्पताल निरमंड की रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक शनिवार को चेत सिंह एसडीएम आनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2018-19 के खर्च 11,54,632 रुपये का अनुमोदित किया गया ।
चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए लगभग 26 लाख रुपये का अनुमानित बजट रोगी कल्याण समिति नागरिक अस्पताल निरमंड के मेंबर सेक्रेटरी डॉ. संजय आनंद ने पेश किया। इसका सभी उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन किया । बैठक में रोगी कल्याण समिति के तहत विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों को अध्यक्ष महोदय एवं मेंबर सेक्रेटरी ने विस्तार से अवगत करवाया और संस्थान के सौंदर्यीकरण के लिए खंड विकास अधिकारी निरमंड के कनिष्ठ अभियंता को एस्टीमेट बनाने का आग्रह किया गया। समिति के कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए तीन कंप्यूटर खरीदने की भी अनुमति ली गई। इसके अतिरिक्त सभागार कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, लोहे के गेट और नया सेप्टिक टैंक बनाने की भी मंजूरी ली गई। इसके अलावा यूजर चार्जिज में कोई भी अतिरिक्त भार नहीं डाला गया है। बैठक में डा. अनुपमा गुप्ता, खंड चिकित्सा अधिकारी निरमंड पुष्पा देवी, खंड विकास अधिकारी निरमंड , तहसील कल्याण अधिकारी निरमंड देविंद्र, कुलदीप कुमार, मनसा राम, मीरा डमालू, संदीप और सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग उपमंडल निरमंड अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने भाग लिया।