फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Historic 'Shancha' Fair in Baragaon Shangri Starts July

Rampur Bushahar News: बड़ागांव शांगरी में ऐतिहासिक मेला शंणचा 30 जुलाई से

Wed, 29 Jul 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकार मचाएंगे धमाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
उपमंडल कुमारसैन की बड़ागांव पंचायत में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेला शंणचा श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। मेले का शुभारंभ 30 जुलाई को भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा, जबकि धार्मिक एवं पारंपरिक गतिविधियों का सिलसिला 31 जुलाई तक जारी रहेगा। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। युवक मंडल, ग्राम पंचायत, मंदिर कमेटी सहित स्थानीय ग्रामीण तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मेले के दौरान श्रद्धालु देव दर्शन के साथ-साथ हिमाचली लोक संस्कृति की झलक का भी आनंद उठा सकेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह मेला केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन है। सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक राठौर बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में लोक कलाकार दीवान सिवान, अशोक पालसरा, विवेकी ठाकुर, सुशांत विश्वकर्मा, निकिता चौहान, चिराग शर्मा और निखिल मल्टा शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। मंदिर संचालक दया राम शर्मा और मंदिर कमेटी के सदस्य जवाहर लाल ने बताया कि शंणचा मेला का इतिहास प्राचीन सुकेत रियासत से जुड़ा हुआ है। यह मेला वर्षों से क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed