फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hindu organizations furious over social media comment, demand action

Rampur Bushahar News: सोशल मीडिया टिप्पणी पर भड़के हिंदू संगठन, कार्रवाई की मांग

Tue, 28 Apr 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations furious over social media comment, demand action
रामपुर में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते हिंदू संगठन के पदाधिकारी। संवाद
गो माता और नंदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हिंदू संगठनों में रोष बढ़ गया है। मंगलवार को विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह से मुलाकात कर मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
बताया गया कि बीते सोमवार को देशभर में हिंदू संगठनों की ओर से गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के समर्थन में अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में रामपुर में भी एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक स्थानीय व्यापारी की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने गो माता और भगवान नंदी के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसको लेकर संगठनों ने कड़ा विरोध जताते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि हिंदू संस्कृति में गो माता को पूजनीय स्थान प्राप्त है और उनकी सेवा व रक्षा को सर्वोच्च धर्म माना जाता है। वहीं नंदी को भगवान शिव के वाहन और परम भक्त के रूप में गहरी श्रद्धा से देखा जाता है। ऐसे में इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठनों ने मांग की है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस थाना रामपुर में भी शिकायत दर्ज करवाई है। इस मौके पर सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के महासचिव विनय शर्मा, तिलक राज, विष्णु शर्मा, राघव सोनी, अनूप शर्मा, संग्राम सिंह, वासु मित्तल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed