{"_id":"68d7ed814d0c8acfb7007014","slug":"hindi-fortnight-concludes-at-luhri-project-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-144842-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना में हिंदी पखवाड़े का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना में हिंदी पखवाड़े का समापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना ने हिंदी पखवाड़ा के समापन पर कार्यालय परिसर बिथल में हिंदी कार्यशाला, काव्य गोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। समारोह के प्रथम चरण में आयोजित हिंदी कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. मदन लाल ने राजभाषा हिंदी पर विचार प्रस्तुत किए। काव्य गोष्ठी में परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी रचनाओं का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया। परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा के कुशल मार्गदर्शन और प्रेरणादायक दिशा-निर्देशों के अंतर्गत हिंदी पखवाड़ा का समापन किया गया। मानव संसाधन के विभागाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान और गौरव की भाषा है। लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 लगातार इस दिशा में प्रयासरत है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पुरस्कार वितरण किया गया। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कनिष्ठ अधिकारी मनीष कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।