फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himachal team selected for Senior National Volleyball Championship

Rampur Bushahar News: सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम का चयन

Sun, 28 Dec 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
- 4 जनवरी से वाराणसी में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन

- दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश टीम का चयन दत्तनगर में किया गया है। इंडोर स्टेडियम में 24 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इन 24 में से अब 14 खिलाड़ियों का टीम में चयन हुआ है। अब चयनित खिलाड़ी 4 जनवरी से 11 जनवरी तक वाराणसी में होने वाले सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी जिलों से खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया था। यह प्रशिक्षण शिविर 15 से 28 दिसंबर तक दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में चलाया गया। शिविर के दौरान सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। चयन समिति का कहना है कि सभी खिलाड़ी प्रतिभाशाली थे, लेकिन प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार टीम में 14 खिलाड़ियों को ही भेजा जाना संभव था। इसी कड़ी में खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, फिटनेस, अनुशासन और टीम संतुलन को ध्यान में रखते हुए 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। हिमाचल प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर और महासचिव मदन राणा ने कहा कि जो खिलाड़ी इस बार चयनित नहीं हो पाए हैं, वो निराश न हों। उनका प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।


टीम में ये खिलाड़ी हुए चयनित
शिमला से अमित रांटा, कार्तिक वर्मा, अर्जुन, सुनील और इशान, ऊना से कार्तिक, सचिन और अंकित, सोलन से आशीष, सौरव और अमन कुमार, मंडी से रजत, हमीरपुर से अभय, ऊना स्पोर्ट्स होस्टल से दिवेश का चयन हिमाचल टीम में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed