{"_id":"621a657aedc1206bba62ed19","slug":"himachal-milk-producers-association-will-strike-on-7-march-for-their-demands-in-duttnagar-rampur-hp-news-sml400899812","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 मार्च को दत्तनगर के गरजेंगे सैकड़ों पशुपालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 मार्च को दत्तनगर के गरजेंगे सैकड़ों पशुपालक
विज्ञापन
हिमाचल दूध उत्पादक संघ एरिया कमेटी चाटी में बैठक के दौरान चर्चा करते हुए। -संवाद
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। दूध के दामों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर पशुपालक 7 मार्च को मिल्क फेडरेशन दत्तनगर में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में बैठकें हो रही हैं। इसमें पशुपालकों को संगठित किया जा रहा है। यह बात हिमाचल दूध उत्पादक संघ के महासचिव देवकी नंद ने चाटी में आयोजित बैठक में कही।
हिमाचल दूध उत्पादक संघ एरिया कमेटी रामपुर की बैठक किसान मजदूर भवन चाटी कार्यालय में हुई। बैठक में निरमंड, रामपुर, ननखड़ी, नारकंडा, करसोग और आनी के कमेटी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में 7 मार्च को दत्तनगर में मिल्क फेडरेशन का घेराव को लेकर रणनीति तैयार की गई। संघ के महासचिव देवकी नंद और अध्यक्ष दिनेश मेहता ने कहा कि बीते लंबे समय से दूध उत्पादक बहुत कठिनाई का सामना कर रहे हैं। बार-बार की मांग के बाद भी सरकार और फेडरेशन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिसके चलते पशुपालकों को परिवार का भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
महंगाई लगातार बढ़ रही है जिसके कारण खाद्य वस्तुओं के अलावा पशुओं को मिलने वाले पशु आहार, फीड और दवाइयों के दामों में भारी इजाफा हुआ है। सरकार की गलत नीतियों कारण कृषि और पशुपालन घाटे का सौदा बन रहा है। कहा कि 7 मार्च को दत्तनगर में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और पशुपालकों को संगठित किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्ण ठाकुर, जगदीश, ख्याला नंद, हरविंद्र, मिलाप, विजय, हेम राज, शोभा राम और रंजीत सहित कई अन्य मौजूद रहे।